गया, जुलाई 11 -- Gaya News: अतरी थाना क्षेत्र के कचहरा गांव में शुक्रवार शाम बिजली के गिरे तार की चपेट में आने से 24 वर्षीय वशिष्ठ कुमार की मौत हो गई। वह अधिन राजवंशी का पुत्र था। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश शुरू होने पर वह तेजी से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में जमीन पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल पावापुरी अस्पताल ले गए, जहां शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी तपस्वीनगर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राजवंशी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...