गया, जुलाई 29 -- Gaya News: मछली खाने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें बहुत जल्द तरह-तरह के व्यंजन खाने को मिलेंगे। आने वाले दिनों में मछली के अचार, पापड़ से लेकर फ्राई फिश तक का स्वाद ले सकेंगे। इसके लिए शहर में फ्रेश कैच (मछली पार्लर) खुलेंगे। बिहार में पहली बार इस तरह के पार्लर खुलेंगे। मत्स्य विभाग की ओर से गया के साथ सूबे के अन्य जिलों में फ्रेश कैच खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गया में पांच फ्रेश कैच खुलेंगे। गया नगर निगम क्षेत्र में मछली पार्लर खोलने के लिए इलाके का चयन कर लिया गया है। नगर निगम से एनओसी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। मत्स्य निदेशालय के निदेश पर आगे के काम होंगे。 यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खुले में बिक रहे मांस को हटाने के निर्देशस्थानों की सूची एमजी कॉलेज, किरानी घाट, गांधी मैदान गेट, घुघ...