गया, अक्टूबर 7 -- Gaya News: जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित अंडर-14 जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मगध इंटरनेशनल स्कूल, टिकारी की टीम ने परचम लहराया। एमआईएस की टीम ने फाइनल में एंजल हाईस्कूल, गया जी को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। गया कॉलेज,गया के खेल के मैदान में एमआईएस टीम के कप्तान पीयूष आनंद के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के निदेशक सुधीर कुमार ने खेल प्रशिक्षक सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से पढ़ाई के साथ - साथ खेल के लिए भी उचित प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...