Gaya News: अंग्रेजी हुकूमत में शुरू हुई थी फतेहपुर बथान की दुर्गा पूजा
गया, अक्टूबर 16 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय के अंदर बड़ा बाजार स्थित बथान में मां दुर्गे की पूजा-अर्चना की परंपरा करीब सवा साल पुरानी है। अंग्रेजी शासनकाल में शुरू हुई इस सार्वजनिक दुर्गा पूजा ने समय के साथ भव्य रूप ले लिया है। कभी महज 300 रुपये के खर्च से होने वाला यह आयोजन आज लाखों रुपये तक पहुंच गया है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता की झलक भी देखने को मिलती है। क्षेत्र की पहली दुर्गा पूजा समितियों में शामिल महावीर मंडली आज भी इस विरासत को सहेजने में जुटी है। बताया जाता है कि करीब एक सौ साल पहले अंग्रेजी हुकूमत में फतेहपुर बड़ा बाजार बथान में पहली बार सार्वजनिक दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई थी। स्थानीय संभ्रांत परिवारों के लोगों ने मिलकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सार्वजनिक पूजा की शुरुआत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.