गौरीगंज, जुलाई 18 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता एंटी करप्शन टीम अयोध्या इकाई ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय अमेठी में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ सहायक संजय कुमार मिश्रा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मामले में मुसाफिरखाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।एंटी करप्शन टीम के अनुसार, खेरौना निवासी विशाल कुमार तिवारी ने शिकायत की थी कि उनकी माता निर्मला तिवारी, जो एएनएम पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं, के अर्जित अवकाश, ग्रेच्युटी, जीआईएस और पेंशन संबंधी भुगतान कराने के एवज में वरिष्ठ सहायक संजय कुमार मिश्रा ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की गोपनीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। शुक्रवार को शिकायतकर्ता ने सीएमओ कार्य...