Gauriganj News: 50 साल बाद जायस जीजीआईसी को मिलेगा नया भवन
गौरीगंज, सितम्बर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। क्षेत्र की बालिकाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) जायस अब करीब 50 साल बाद नए भवन में संचालित होगा। जर्जर हो चुके पुराने भवन के स्थान पर बहुमंजिला इमारत बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने करीब तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कराया है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने इसका विस्तृत डीपीआर भी तैयार कर लिया है। जिला स्तर से प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। जीजीआईसी जायस की स्थापना 1974 में दान में मिली भूमि पर की गई थी। विद्यालय लंबे समय से जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। सबसे बड़ी अड़चन यह थी कि जिस भूमि पर विद्यालय बना है, वह विद्यालय के नाम दर्ज नहीं है। इसके चलते भवन जर्जर होने के बावजूद उसके पुनर्निर्माण के लिए बजट हासिल करना मुश्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.