गौरीगंज, अक्टूबर 11 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। खस्ताहाल सड़कों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। लोक निर्माण विभाग ने जिले की चार दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़कों पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से पैचिंग का काम शुरू करा दिया है। शाहगढ़ रोड, ककवा रोड, धम्मौर रोड, भादर रोड और संग्रामपुर रोड सहित कई मार्गों पर मरम्मत कार्य चालू हो गया है। मुंशीगंज, संग्रामपुर, भादर, भेंटुआ, शाहगढ़, रामगंज और गौरीगंज क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर थीं। बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी इन रास्तों से गुजरने में दिक्कत होती थी। एक दिन पूर्व डीएम शशांक चौधरी ने सड़कों का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद रविवार से विभाग ने सड़कों...