गौरीगंज, नवम्बर 22 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रात के अंधेरे से निजात दिलाने की तैयारी है। क्षेत्र के 25 गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए 50 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी मिली है। विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासी की पहल पर जगदीशपुर, जामो और शुकुल बाजार ब्लॉक के चयनित स्थलों पर यह कार्य कराया जाएगा। प्रत्येक स्थल पर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए दो लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। विधायक की ओर से 28 सितंबर 2026 को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी को भेजे गए पत्र में इन कार्यों की संस्तुति की गई थी। इसमें जगदीशपुर ब्लॉक के 15, जामो के तीन और शुकुल बाजार ब्लॉक के सात सार्वजनिक स्थल शामिल हैं। चयनित स्थलों में मंदिरों, विद्यालयों और गांवों के अन्य सार्वजनिक उपयो...