Gauriganj News: 24 घंटे बाद मिला नहर में डूबे युवक का शव
गौरीगंज, जुलाई 28 -- Gauriganj News: जामो। संवाददाता बीते सोमवार की शाम नहर में डूबे युवक का शाव 24 घंटे बाद मंगलवार की शाम जौनपुर ब्रांच नहर से बरामद हुआ। युवक का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।उमराडीह के राजापुर निवासी किसान 35 वर्षीय राकेश सिंह सोमवार को खेत में खाद डलवाने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए नहर पुलिया की ओर गए थे। मृतक के भाई मुकेश सिंह ने बताया कि देर शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नहर पुलिया पर उनकी साइकिल, मोबाइल, चप्पल और कपड़े मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सोमवार की देर शाम नहर में खोज अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: लीड: नहाने गया दिव्यांग युवक नहर में डूबा, नौ घंटे बाद मिला शव मंगलवार की सुबह पुन: नहर में तलाश शुरू की गई। कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.