गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले के 2,47,430 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का लाभ मिलेगा। आज पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से किसानों को संबोधित करेंगे और योजना की किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विकास भवन, सभी विकासखंडों, कृषि विज्ञान केंद्रों, न्याय पंचायतों और मंडियों में किया जाएगा। उप कृषि निदेशक सतेंद्र तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर सीधा प्रसारण कराने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- PM-Kisan की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को? ये काम नहीं किया तो अटक सकता है पैसा व...