Gauriganj News: 18 दिन बाद दर्ज कराया छिनैती का मुकदमा
गौरीगंज, नवम्बर 4 -- Gauriganj News: गौरीगंज। कस्बे के वार्ड नंबर नौ मिश्रौली निवासी सतीश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 16 अक्तूबर की दोपहर उन्होंने केनरा बैंक गौरीगंज से सतगुरु ट्रेडर्स फर्म के खाते से 30 हजार रुपये निकालकर बैग में रखे थे। बैंक से बाहर निकलते ही पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें आवाज दी। जैसे ही वह पीछे मुड़े, दोनों ने उनके हाथ से बैग झपट लिया और बाइक से सब्जी मंडी की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। तीन नवंबर को उन्होंने गौरीगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.