गौरीगंज, जुलाई 5 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता बाजार शुकुल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिले करीब 15 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक यहां नियमित महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। इसका सबसे अधिक खामियाजा क्षेत्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को उठाना पड़ रहा है। स्त्री रोग से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए उन्हें लखनऊ समेत आसपास के शहरों के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: 15 साल बाद भी सीएचसी को नहीं मिली महिला चिकित्सकमहिलाओं की समस्याएं क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि सीएचसी पर महिला डॉक्टर न होने से सामान्य जांच से लेकर स्त्री रोग संबंधी इलाज तक के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह खर्च उठाना आसान नहीं होता।...