गौरीगंज, अगस्त 5 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में से 14 पर अब भी प्रसव की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कहीं आवश्यक संसाधनों का अभाव है तो कहीं प्रशिक्षित स्टाफ की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रसव की कमी ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले में संचालित 30 पीएचसी में से फिलहाल केवल 16 केंद्रों रामगंज, शिवगंज, भेटुआ, चंडेरिया, कस्थूनी, रानीगंज, महोना, सत्थिन, सैठा, भटगवां, हरदों, दखिनवारा, शाहमऊ, राजा फत्तेपुर, सातन का पुरवा ...