Gauriganj News: 10 दिनों से पानी में डूबा यूनानी अस्पताल का रास्ता
गौरीगंज, अक्टूबर 2 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता रेलवे स्टेशन के पास स्थित राजकीय यूनानी चिकित्सालय का मुख्य संपर्क मार्ग बीते करीब 10 दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। मार्ग के किनारे स्थित तालाब के उफनाने से पानी सड़क पर भर गया है। लगातार पानी भरा होने के कारण अस्पताल तक पहुंचने वाला रास्ता पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।चिकित्सालय आने वाले मरीजों को मजबूरी में पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलमग्न यूनानी अस्पताल के संपर्क मार्ग पर जलकुंभियां जमा हैं। जिसके कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग, महिलाओं और बीमार मरीजों को उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: 10 दिनों से पानी में डूबा यूनानी अस्पताल का रास्ता कई मरीज जलभराव के कारण अस्पताल पहुंचने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.