गौरीगंज, अगस्त 11 -- Gauriganj News: अमेठी। स्वतंत्रता दिवस की आहट के साथ ही जिले के बाजार तिरंगे के रंग में रंगने लगे हैं। दुकानों पर तिरंगे झंडों के साथ बैंड, टोपियां, बैज और हाथ में बांधने वाली पट्टियां समेत स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी अन्य सामग्री सज गई है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक देशभक्ति के सामान की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। गौरीगंज के शिव पुस्तक भंडार पर मंगलवार को छोटे बच्चे स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सामग्री खरीदते नजर आए। बच्चे तिरंगे झंडे, बैंड और टोपियां खरीदने में उत्साहित दिखे। दुकान के मालिक आशीष ने बताया कि बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी उत्साह है। यह भी पढ़ें- Gonda News: सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना जैसे-जैसे 15 अगस्त नजदीक आ रहा है, देशभक्ति से जुड़...