गौरीगंज, अक्टूबर 2 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित अमृत बटलर्स प्राइवेट लिमिटेड के 10 मेगावाट सोलर पावर प्लांट में बीते 29 सितंबर की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कंपनी के सुरक्षा प्रभारी अमित मोहन पाल की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के सुरक्षा प्रभारी की तहरीर के मुताबिक अज्ञात लोगों ने प्लांट परिसर में घुसकर करीब 9500 मीटर डीसी सोलर केबल काटकर चोरी कर ली। घटना में सात स्ट्रिंग मॉनिटरिंग बॉक्स (एसएमबी) भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे प्लांट के प्रभावित हिस्से में बिजली उत्पादन बंद हो गया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सोलर प्लांट में हुई चोरी मामले में केस दर्ज कंपनी ने प्रारंभिक तौर पर चोरी और नुकसान से करीब 12 से 15 लाख रुपये की...