Gauriganj News: सोलर प्लांट में दूसरी बार हुई चोरी, दर्ज हुई एफआईआर
गौरीगंज, अक्टूबर 5 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित अमृत बटलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सोलर पावर प्लांट में तीन दिन के भीतर दूसरी बार हुई केबल चोरी के मामले में आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कंपनी की ओर से सुरक्षा प्रभारी अमित मोहन पाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के मुताबिक दो-तीन अक्टूबर की रात करीब 1.30 से 2.30 बजे के बीच चोरों ने प्लांट परिसर में घुसकर डीसी सोलर केबल काटकर चोरी कर ली। घटना में तीन और स्ट्रिंग मॉनिटरिंग बॉक्स (एसएमबी) ब्रेकडाउन हो गए, जिससे प्लांट के प्रभावित हिस्से में विद्युत उत्पादन बंद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश की, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। कंपनी ने चोरी हुई केबल, क्षतिग्रस्त एसएमबी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.