गौरीगंज, सितम्बर 25 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम बरसात होती रही। लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पिछले 24 घंटे में जिले में 14.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रास्तों और घरों तक जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पिछले 24 घंटे में सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन, 14.3 मिमी हुई बरसातबारिश से किसानों को राहत बारिश से पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों को धान की सिंचाई की चिंता से राहत मिली है। वहीं लगातार बारिश के कारण गांवों की गलियां कीचड़ से सन गई हैं। इससे पैदल चलने के साथ ही दोपहिया वाहनों का आवागमन भी प्...