Gauriganj News: सीएम से की महिला अस्पताल की स्थापना की मांग
गौरीगंज, जुलाई 14 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता तहसील क्षेत्र में महिलाओं के लिए अलग सरकारी अस्पताल स्थापित किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में महिलाओं के लिए पृथक सरकारी अस्पताल न होने के कारण उन्हें उपचार के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा न मिलने से मरीजों को अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। ज्ञापन में बताया गया कि लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित पुराना सरकारी अस्पताल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.