Gauriganj News: सीआरपीएफ ने मनाया 88वां स्थापना दिवस
गौरीगंज, जुलाई 28 -- Gauriganj News: अमेठी,संवाददाता।केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र त्रिसुंडी में सोमवार को सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप केन्द्र परिसर में स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीआईजी सीआरपीएफ मदन कुमार, पीके राय, विनय कुमार त्रिपाठी सहित सीआरपीएफ के सभी अधिकारी व जवान शामिल हुए। इसके बाद क्वार्टर गार्ड पर डीआईजी मदन कुमार को विशेष गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इस अवसर पर डीआईजी ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच शहर में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के नाम से इस बल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.