गौरीगंज, अक्टूबर 9 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता त्रिशुंडी स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र परिसर में आंतरिक शक्तियों का विकास विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ राजयोगी बीके भारत भूषण ने जवानों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बताए।शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जवानों को संबोधित करते हुए बीके भारत भूषण ने कहा कि चुनौतीपूर्ण बल में कार्य करने वाले जवानों के लिए आंतरिक शांति बहुत जरूरी है। तनाव, अवसाद और भावनात्मक असंतुलन से बचने के लिए राजयोग और सकारात्मक चिंतन सहायक हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी दुश्मनों से लड़ने के लिए हथियार चाहिए, लेकिन अपने भीतर के क्रोध, भय और अहंकार पर विजय पाने के लिए आत्मबल जरूरी है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सीआरपी...