गौरीगंज, सितम्बर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पीठीपुर उपकेंद्र पर बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक रुक-रुक कर बिजली की कटौती जारी रही। जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। ग्रामीण क्षेत्रों में 7 से 8 घंटे की अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पीठीपुर उपकेंद्र पर बुधवार शाम 6:39 बजे बिजली कटी जो रात 8:53 बजे आई। इसके बाद 11:48 बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई और रात 2:45 बजे बिजली आई। इसके बाद सुबह 3:28 बजे पुनः कटौती हुई और 5:05 बजे आपूर्ति बहाल हुई। पूरी रात बिजली आंख-मिचौली करती रही। सबसे ज्यादा खराब हालत पीठीपुर, शुकुलपुर, खेरौना, गुंगवांछ और बेनीपुर उपकेंद्रों की है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सात घंटे की अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान इन फीडरों पर दिन-रात मिलाकर 7 से 8 घंटे बिज...