Gauriganj News: सांडों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी
गौरीगंज, अगस्त 10 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जरौटा गांव में सोमवार की दोपहर अमेठी-कालिकन रोड पर दो सांडों की अचानक लड़ाई शुरू होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना दोपहर की है। सोमवार होने के कारण सड़क पर काफी भीड़ थी। दो सांडों को आपस में भिड़ते देख दोपहिया चालक वाहन लेकर इधर-उधर भाग निकले। स्कूलों में अवकाश होने से सड़क किनारे खड़े छात्र भी डरकर दूर चले गए।लड़ाई के दौरान सांड कोटेदार प्यारेलाल के टीनशेड से टकरा गए, जिससे टीनशेड गिर पड़ा। सांडों की लड़ाई के चलते रोड पर आवागमन भी बाधित हो गया। ग्रामीण काफी देर तक तमाशा देखते रहे। करीब घंटों बाद दोनों सांडों की लड़ाई शांत हुई। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सांड़ों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, टीनशेड गिरा इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और आवागमन सामान्य हुआ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.