गौरीगंज, अगस्त 2 -- Gauriganj News: भेटुआ।क्षेत्र के घटकौर गांव में निवासी 22 वर्षीय विजय लक्ष्मी उर्फ विद्या शनिवार की रात घर में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान जमीन पर पैर रखते ही उसे सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए रात में लोहरामऊ ले गए। वहां हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय लक्ष्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...