गौरीगंज, जुलाई 12 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले के शाहगढ़ विकास खंड के सरैया से गुलाल का पुरवा जाने वाले मार्ग का डामरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्लूडी के प्रस्ताव पर शासन ने 1.29 करोड़ रुपए की धनराशि की स्वीकृत प्रदान की है। इस सड़क के बन जाने से 20 हजार से अधिक की आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। शाहगढ़ के सरैया गांव से पुरानी शाहगढ़ बाजार से होते हुए गुलाल का पुरवा का जाने वाला खड़ंजा मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। खड़ंजे की ईंटें उखड़ जाने से कई जगह गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के महीने में लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। इस मार्ग से होकर कपूरपुर, कटरा, नवाडीह सहित दर्जनों गांवों के लोगों का प्रतिदिन आना जाना रहता है। ग्रामीण बाजार, बैंक, अस्पताल, स्कूल-...