गौरीगंज, अक्टूबर 6 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता लालगंज प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति के संयुक्त खाते से अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर कर धनराशि निकालने के आरोप, एमडीएम में अनियमितता की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समिति सचिव संजय कुमार से आख्या मांगी गई है। समिति अध्यक्ष अनीश ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच और धनराशि की वसूली की मांग की थी।

जांच की प्रक्रिया विभाग की ओर से खाते से हुई निकासी और उससे जुड़े अभिलेखों की जांच की जाएगी। प्रधानाचार्य से मांगी गई आख्या के आधार पर भी मामले की पड़ताल होगी। विद्यालय में एमडीएम को लेकर ग्रामीणों की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच होगी। ग्रामीणों ने करीब ...