Gauriganj News: समस्याओं को लेकर रात में धरने पर बैठ गए नवोदय के छात्र
गौरीगंज, अगस्त 12 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में मंगलवार रात खाने और पानी की समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और व्यवस्थाओं के खिलाफ नाराजगी जताई। हंगामे की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।
पानी और भोजन की गुणवत्ता पर शिकायतें बच्चों का आरोप था कि विद्यालय में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं है। भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी उन्होंने गंभीर शिकायतें कीं। छात्रों के मुताबिक, मेस कैप्टन के पद पर करीब पांच वर्षों से एक ही व्यक्ति तैनात है। बच्चों का कहना था कि भोजन की गुणवत्ता इतनी खराब है कि सीनियर हाउस के 70 प्रतिशत से अधिक बच्चे रात का खाना नहीं खाते। सुबह के नाश्ते में फ्राइड राइस दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.