Gauriganj News: समझाने बुझाने के बाद हुआ मृतक का अंतिम संस्कार
गौरीगंज, जुलाई 17 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के दुवरिया गांव निवासी 21 वर्षीय अभिमन के शव का शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उसकी मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
मृत्यु का कारण बताया जाता है कि भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के दुवरिया गांव निवासी अभिमन 9 जुलाई को गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसे पहले सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। उनका आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.