Gauriganj News: सब्जी लेने निकला 15 वर्षीय किशोर लापता
गौरीगंज, सितम्बर 23 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के पूरे सरजू तिवारी का पुरवा मजरे खौदिया गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर आदित्य के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर 21 सितंबर की शाम घर से सब्जी लेने के लिए सियाराम अग्रहरि की दुकान पर गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। किशोर की मां संगीता ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने और पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.