गौरीगंज, जुलाई 26 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार, (अमेठी), संवाददाता। अमेठी में शुकुल बाजार कस्बे के कस्बे के रामलीला मैदान स्थित एक सब्जी की दुकान में शनिवार रात करीब नौ बजे करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। दुकान के पास पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया, लेकिन बीएचएल के निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा निवासी ओमप्रकाश पासी का पुत्र मनीष शनिवार रात रामलीला मैदान स्थित एक सब्जी की दुकान पर मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में लगे लोहे के पोल में अचानक करंट उतर आया। पोल के संपर्क में आते ही मनीष करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजू...