गौरीगंज, सितम्बर 23 -- Gauriganj News: अमेठी। महिला पॉलिटेक्निक के पास सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा घायल हो गई। महमूदपुर गांव निवासी उत्तम कुमार की 16 वर्षीय पुत्री प्रियांशी अग्रसेन इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। बुधवार की शाम वह कॉलेज से पढ़कर घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह महिला पॉलिटेक्निक के पास पहुंची, तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दिया और भागने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और घायल छात्रा को तुरंत सीएचसी अमेठी में भर्ती कराय। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...