गौरीगंज, अगस्त 26 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। क्षेत्र के सैंठा-लोहिया नगर मार्ग पर भैरोपुर बाग से लेकर मालती नदी पुल तक सड़क के किनारे लगे जंगली पेड़ सड़क पर झुक गए हैं। आधी सड़क तक झुके इन कटीले पेड़ों से राहगीर घायल हो रहे हैं। सामने से बड़ा वाहन आने पर बाइक, साइकिल सवार व पैदल यात्री कटीले पेड़ों की डालियों से उलझकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 30 फीट चौड़ी सड़क 5 फिट नहीं रह गई है। जंगली बबूल के कारण सड़क दुर्घटना हो रही है। रात में बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। राहगीरों ने मांग की संबंधित विभाग सड़क के किनारे लगे जंगली बबूल व कटीली झाड़ियां जल्द कटवाकर सड़क साफ करवाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...