Gauriganj News: सड़क किनारे खड़ा था ट्रेलर में घुसी डीसीएम, दोनो चालक सुरक्षित
गौरीगंज, नवम्बर 4 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 6:20 बजे बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गोपालगंज से लखनऊ जा रहा चावल लदा ट्रक-ट्रेलर तीन टायर फटने के कारण किलोमीटर संख्या 72.5 पर सड़क किनारे पीली पट्टी में खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। राजस्थान नंबर का ट्रक-ट्रेलर गोपालगंज से चावल लादकर लखनऊ जा रहा था। रास्ते में तीन टायर फटने के कारण चालक हंसराज ने वाहन को किलोमीटर संख्या 72.5 पर पीली पट्टी में खड़ा कर दिया और टायर बदलने लगा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से घुसा दूसरा कंटेनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.