Gauriganj News: सड़कों पर बने गड्ढों में भरा पानी, आवागमन में परेशानी
गौरीगंज, जुलाई 24 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले में गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे बरसात के बीच धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। कई प्रमुख संपर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। बारिश के कारण इनमें पानी भर जाने से गड्ढे छोटे-छोटे जलाशयों जैसे दिखाई दे रहे हैं। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई प्रभावी पहल नहीं की गई।
सड़क की हालत अमेठी से ककवा जाने वाले मार्ग में जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में बरसात का पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों डंपर और भारी वाहन गुजरते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.