Gauriganj News: सड़कों की पटरियों तक फैला है लकड़ी का अवैध कारोबार
गौरीगंज, अगस्त 12 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। क्षेत्र के रानीगंज रोड स्थित जैनबगंज पर 200 मीटर तक सड़क की पटरियों पर कारोबारी द्वारा लकड़ी रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। वहीं क्रेन लगाकर भारी वाहनों पर लड़कियों के बोटे लादे जाते हैं जिससे आवागमन बाधित होता है। इससे आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत दर्ज करायी। लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से दुकान संचालक के हौसले बुलंद हैं। जैनबगंज बाजार में लकड़ी कारोबारी द्वारा सड़क की दोनों पटरियों पर लकड़ियों की सिल्ली के साथ ही अन्य लकड़ियों के ढेर रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। वहीं पुलिस, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग सहित सभी जिम्मेदार अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सड़कों की पटरियों तक फैला है लकड़ी का अवैध कारोबार जबकि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.