गौरीगंज, नवम्बर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत रायदेपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 22 वर्षीय सत्यम घर में अकेला था। उसकी मां दवा लाने गई हुई थीं। इसी दौरान युवक ने सिंचाई के लिए रखा हुआ पेट्रोल डालकर संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को आग लगा ली। घर के अंदर ही वह बुरी तरह जल गया। जब उसकी मां खेत से वापस लौटीं तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...