Gauriganj News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सीएमओ ने किया निरीक्षण
गौरीगंज, जुलाई 3 -- Gauriganj News: अमेठी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने शुक्रवार को विकासखंड भेटुआ की टिकरी ग्राम पंचायत पहुंचकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि टोली नायक किशोरी लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी नालियों, सार्वजनिक स्थलों और जलभराव वाले क्षेत्रों की सफाई कर रहे हैं। साथ ही मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है। सीएमओ ने गांव में नियमित साफ-सफाई, जलभराव रोकने और एंटी लार्वा दवा के नियमित छिड़काव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता और जनजागरूकता बेहद जरूरी है।इस दौरान बेसिक हेल्थ वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.