Gauriganj News: शौच के लिए निकले वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
गौरीगंज, अगस्त 27 -- Gauriganj News: अमेठी। घर से शौच के लिए निकले वृद्ध की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अमेठी के डेढ़पसार निवासी 65 वर्षीय रामदेव वर्मा बुधवार की रात लगभग 9 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकले थे। गांव के पास प्रतापगढ़ -लखनऊ रेलवे ट्रैक पार करते समय प्रतापगढ़ से भोपाल को जा रही भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी कटकर मौके पर ही मौत हो गई। रामदेव के घर लौटने में विलंब होता देख परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रामदेव मूलत: प्रतापगढ़ जिले के किठावर बलीपुर गांव के निवासी थे। जो गद्दी पर डेढ़पसार गांव में रह रहे थे। उनके दो बेटे बलीपुर में ही रहते हैं। जबकि तीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.