गौरीगंज, अगस्त 1 -- Gauriganj News: जगदीशपुर। विकास खंड के अंतर्गत सीएचसी परिसर में मौजूद ग्राम पंचायत जलालपुर तिवारी का सामुदायिक शौचालय शोपीस बनकर रह गया है। इसमें आए दिन ताला लटकता रहता है। उपचार के लिए आने वाले मरीजों, तीमारदार व ग्रामीण शौच के लिए जब सामुदायिक शौचालय के पास पहुंचते हैं तो उसमे ताला लगा देख परेशान हो जाते हैं। शाम के समय कुछ लोग शौचालय के करीब ही शौच कर लेते हैं। जिससे फैलने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान रहते हैं। लोगों ने सामुदायिक शौचालय का नियमित संचालन करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...