गौरीगंज, अक्टूबर 6 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता शारदीय नवरात्र आगामी रविवार से शुरू हो रहा है, जिसे लेकर जिले के देवी मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों को रंग-रोगन कर आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति हो सके। यह भी पढ़ें- Banka News: हाथी पर होगा मां दुर्गा का आगमन, बाजारों में चहल-पहल हुई तेजमंदिरों की सजावट तहसील के प्रसिद्ध पौराणिक मंदिर मां कालिका धाम में गेट का रंग-रोगन और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी तरह देवीपाटन मंदिर, काली माई मंदिर सहित अन्य देवी स्थलों पर भी साफ-सफाई और सजावट की जा रही है। इस बार शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। यह नवरात्र 10 दिनों का होगा, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ गया है।सुरक्षा व्यवस्था काशी और हिमाचल प्रदेश से फूलों को मंगाकर...