गौरीगंज, अगस्त 13 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। ब्लाक मुख्यालय पर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा के प्रबंधक की कार्यशैली से नाराज प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई के तहत शिकायत की है। उन्होंने शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाया कि बैंक खाता धारकों के साथ उनका व्यवहार ठीक नहीं रहता। बैंक खाते की केवाईसी, ई केवाईसी, खाते में मोबाइल नंबर जोड़ना, पासबुक व समूह के खातों का संचालन आदि का काम पूरी तरह बंद हो गया है। आरोप है कि प्रबंधक द्वारा कागजी कमी निकालकर लोगों को वापस लौटा दिया जाता है। उन्होंने बैंक में दूसरे शाखा प्रबंधक की तैनाती की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...