गौरीगंज, अक्टूबर 27 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता कांग्रेस आगामी दो माह तक 'वोट बचाओ-देश बचाओ' जन आंदोलन चलाकर गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मतदाता सूची की निष्पक्षता के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। इस अभियान की कार्ययोजना को लेकर एआईसीसी के अमेठी पर्यवेक्षक एवं विधायक मलेन्द्र राजन ने गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में प्रेसवार्ता की। इसके बाद एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।प्रेसवार्ता में मलेन्द्र राजन ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Meerut News: हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित हो : अनंत दहिया कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगो...