Gauriganj News: विश्व जनसंख्या दिवस पर हुए जागरूकता कार्यक्रम
गौरीगंज, जुलाई 11 -- Gauriganj News: अमेठी। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में जनसंख्या संतुलन, परिवार नियोजन, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर, भुसियावां और पंडरी सहित कई विद्यालयों में चित्रकला, निबंध, भाषण, पोस्टर निर्माण और नाट्य प्रस्तुति प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों और छोटे परिवार के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने बताया कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि का असर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्टर निर्माण एवं जागरूकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.