गौरीगंज, सितम्बर 27 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकली निवासी अनिमेष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अहमदाबाद में रहने वाले उसके परिवार के परिचित धीरज का संदीप यादव से विवाद हुआ था। दोनों के बीच कहासुनी के बाद बोलचाल बंद हो गई थी। इस विवाद से उसका कोई लेना-देना नहीं था। आरोप है कि 21 सितंबर की शाम करीब सात बजे सत्थिन के पास गौगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे संदीप यादव अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा। धीरज से हुए विवाद को लेकर उसके साथ गालीगलौज की गई। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की गई। मारपीट में अनिमेष को चोटें आईं। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...