Gauriganj News: विवादित टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन
गौरीगंज, सितम्बर 3 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना।संवाददाता स्वरा भास्कर की विवादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को तहसील गेट मुख्यालय मुसाफिरखाना पर प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अतुल सिंह ने किया। प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए विरोध जताया और नारेबाजी की।इस दौरान अतुल सिंह ने कहा कि भारतीय वीरांगनाओं ने अपनी शुचिता और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि वे कायर नहीं थीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान की अमर ज्योति थीं। उनके अदम्य साहस और त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।वहीं राहुल कौशल ने कहा कि मुगलों की तलवारें भी वीरांगनाओं के चट्टान जैसे विचारों और उनके साहस को नहीं तोड़ सकीं। ऐसे ऐतिहासिक बलिदानों का सम्मान किया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.