गौरीगंज, अगस्त 1 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता अमेठी, अयोध्या और बाराबंकी की सीमा को जोड़ने वाले प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी मंदिर तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग वर्षों से विभागीय जिम्मेदारी के विवाद में उलझा है। सुबेहा रजबहा की नहर पटरी पर बनी करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत न होने से बरसात में हालात और खराब हो गए हैं। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु, किसान, स्कूली बच्चे और स्थानीय ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण सफर जोखिम भरा बना हुआ है।दक्खिनगांव क्यार से मनिकापुर जाने वाली यह सड़क पन्ही-मांझगांव स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी मंदिर तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों के अनुसार करीब दस वर्षों से सड़क की न तो मरम्मत हुई और न ही पुनर्निर्माण कराया गया। सड़क की गिट...