गौरीगंज, अगस्त 9 -- Gauriganj News: अमेठी। उमस व गर्मी के मौसम में बिजली सप्लाई व्यवस्था की बदहाली उपभोक्ताओं को रुला रही है। कहीं ट्रांसफार्मर खराब हैं तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। निर्धारित रोस्टर का पालन नहीं हो पा रहा है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। बिजली सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। गांव से लेकर शहर तक कहीं भी रोस्टर का पालन नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल बेहाल है। आठ से 10 ही मुश्किल से सप्लाई मिल पा रही है। अमेठी के भादर क्षेत्र में महीनों से चल रही लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। आलम यह है कि गौरीगंज क्षेत्र के बहोरखा फीडर से जुड़े अफोइया गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से बीते पांच दिन अंधेरा छाया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी क...