गौरीगंज, जुलाई 28 -- Gauriganj News: अमेठी,संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को महिलाओं से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पहली पत्नी को छोड़ विदेश से पति ने ऑनलाइन कर ली दूसरी शादीशिकायतों का निस्तारण जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी, पारिवारिक विवाद और जमीनी विवादों से संबंधित कई शिकायतें सामने आईं। जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे देवीदत्त मजरे सराय महेशा निवासी समा बानो ने भी आयोग के समक्ष शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति मोहम्मद सलमान दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर...