Gauriganj News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
गौरीगंज, अक्टूबर 3 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। क्षेत्र के भनौली गांव स्थित वसी हैदर पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के साथ कॉमर्स विषय तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान पर आधारित विभिन्न सक्रिय मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में पहुंचे अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने विद्यालय प्रबंधक खादिम अब्बास रिजवी के साथ विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। मॉडल देखने पहुंचे लोगों के सवालों का विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया और मॉडल की कार्यप्रणाली के साथ उसे तैयार करने के उद्देश्य के बारे में भी विस्तार से बताया। बच्चों के प्रयासों की उपस्थित लोगों ने खुले दिल से सराहना की।विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल विज्ञान शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.