गौरीगंज, जुलाई 3 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले के त्रिशुन्डी में गुरुवार की देर रात अनियंत्रित वाहन की टक्कर से एक करीब 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार मृतक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है और हादसे के समय वह सड़क पर टहल रही थी। दुर्घटना के बाद मौके से वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।रामगंज थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतका की पहचान कराने और अज्ञात वाहन की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...